13 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 60 दिवसीय मेगा ड्राइव का शुभारंभ

Posted On:- 2026-11-17




दुर्ग (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के. विनोद कुजूर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा नालसा की 13 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 60 दिवसीय विशेष अभियान मेगा ड्राइव का शुभारंभ दिनांक 16 नवंबर 2026 को ग्राम आमटी, जिला दुर्ग में किया गया।

यह विशेष अभियान दिनांक 16 नवंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में निवासरत जरूरतमंद, वंचित एवं पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा आवश्यक मार्गदर्शन के अभाव में अपने अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ग्राम आमटी में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में सुषमा लकड़ा, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं), भूपेश कुमार बसंत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग तथा उमेश कुमार भगवतकर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य केवल न्यायालयों के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के ऐसे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना भी है, जो जानकारी, संसाधनों अथवा अन्य कारणों से अपने अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है।

मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम आमटी को विशेष रूप से चयनित कर वहां निवासरत पात्र हितग्राहियों की पहचान, उनकी सामाजिक एवं आर्थिक आवश्यकताओं का आकलन तथा उन्हें संबंधित शासकीय विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा घर-घर संपर्क एवं सर्वेक्षण के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक सप्ताह ग्राम में विशेष जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। पात्र हितग्राहियों के आवेदन तैयार कराने, संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा उन्हें वास्तविक लाभ प्राप्त होने तक आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत नालसा की 13 प्रमुख योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न कमजोर एवं वंचित वर्गों तक पहुंच बनाई जाएगी। इनमें महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति, श्रमिक, आपदा प्रभावित व्यक्ति तथा अन्य जरूरतमंद वर्ग शामिल हैं। इन वर्गों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता, संरक्षण एवं कल्याणकारी प्रावधानों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

इस विशेष अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पैरालीगल वालेंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। वे ग्राम स्तर पर हितग्राहियों से सतत संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की पहचान करेंगे तथा विधिक सेवा प्राधिकरण और शासकीय विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा इस 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि विधिक सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहज रूप से पहुंचें तथा कोई भी पात्र नागरिक अपने अधिकारों एवं शासकीय सहायता से वंचित न रहे।



Related News
thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी का शुभारंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...


thumb

जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकाय...


thumb

घर के करीब धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रविशंकर की राह हुई आसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से स...


thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...


thumb

तिलौली के किसान शंभू के चेहरे पर खुशी, 74 क्विंटल धान की बिक्री से ...

जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कु...


thumb

किसान दुष्यंत कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग, 112.40 क्विंटल धान बेचकर...

खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु...