भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार : पीएम मोदी

Posted On:- 2026-11-18




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत में दो दशकों बाद वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज्स (डब्ल्यूएफई) की 65वीं जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग के आयोजन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है और हमारा पूंजीगत बाजार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान, पीएम मोदी ने आयोजक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और डब्ल्यूएफई को बधाई दी और कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने लिखित संदेश में कहा,"मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। हमारा पूंजीगत बाजार अर्थव्यवस्था के साथ तेजी से बढ़ रहा है। इससे कंपनियों को पूंजी जुटाने, परिचालन का विस्तार करने और विकास के लिए नए अवसरों में भाग लेने का मौका मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "म्यूचुअल फंड्स जैसे साधनों के जरिए निवेश अब अभूतपूर्व स्तरों पर पहुंच चुके हैं। यह काफी उत्साहजनक है कि अब ज्यादा लोग बाजारों का हिस्सा बन रहे हैं। इससे हमारे नागरिकों को देश के विकास का भागीदार बनने का भी मौका मिल रहा है।"

प्रधानमंत्री ने मुताबिक, पिछले एक दशक में, भारत ने अपनी वित्तीय प्रणाली को अधिक समावेशी और कुशल बनाने की दिशा में काम किया है। बैंकिंग, बीमा और डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विस्तार ने लाखों नागरिकों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ा है। हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (जिसमें जेएएम ट्रिनिटी और यूपीआई शामिल हैं) ने यह दिखाया है कि तकनीक किस तरह बड़े पैमाने पर वित्तीय सेवाओं की पहुंच को बदल सकती है। इसके साथ ही, बाजार के बुनियादी ढांचे में तकनीक-आधारित सुधारों और निवेश प्लेटफॉर्म तक आसान पहुंच ने हमारे पूंजी बाजारों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में मदद की है। भारत का अनुभव दिखाता है कि किस तरह वित्तीय समावेशन और वित्तीय नवाचार एक-दूसरे को मजबूत कर सकते हैं।

आगे कहा कि वित्तीय जगत में बड़े बदलाव हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकें बाजारों के काम करने के तरीके को बदल रही हैं। इससे नए अवसर तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन साथ ही साइबर सुरक्षा, बाजार की निष्पक्षता और निवेशकों की सुरक्षा से जुड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं। तकनीक भले ही यह तय करे कि बाजार कितनी तेजी से विकसित होंगे, लेकिन इस पूरे तंत्र के विकास में 'भरोसा' हमेशा सबसे अहम बना रहेगा।

65वीं डब्ल्यूएफई जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग 17 से 19 नवंबर, 2026 तक मुंबई में आयोजित हो रही है, जिसकी मेजबानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया कर रहा है।



Related News
thumb

तरुण चुग ने कांग्रेस पर लगाया महिला आरक्षण रोकने का आरोप

भाजपा के गुजरात प्रभारी तरुण चुग ने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्षी दल पर दशकों से महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों में रुकावट डालने ...


thumb

एक लोकसभा सांसद करता है 26 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व, US से 3.3 गुन...

आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार भारत में एक सांसद औसतन करीब 26.3 लाख आबादी की नुमाइंदगी करता है, जबकि अमेरिका में यह संख्या केवल 8.02 लाख है। केंद्र ...


thumb

एम के स्टालिन ने दीपम विवाद पर साधी चुप्पी को लेकर सीएम विजय पर साध...

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया...


thumb

लोकसभा में 97 सांसदों की बदलीं सीटें, डीएमके और एनसीपी नेताओं का नय...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा से पहले सदन में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदल दी है। कांग्रेस से नाता ...


thumb

तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं होगा, राहुल गांधी से बोले डीएमके प...

यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात से पहले द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब देते हु...


thumb

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर...

।तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास आम श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीप प्रज्वलित क...