सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा “विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण)“ के निर्देशानुसार जिला पंचायत सुकमा ने ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत कोण्टा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में मानदेय के आधार पर रिक्त “रोजगार सहायक“ के 40 पदों को भरने के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। यह पहल स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें संबंधित ग्राम पंचायतों के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्थानीय शिक्षित युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रहकर सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय जिला पंचायत सुकमा द्वारा जारी निर्देशों के तहत, निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अर्हताधारी और इच्छुक अभ्यर्थी इस पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन की इस पारदर्शी और जनहितैषी पहल से क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र दिनांक 17 दिसंबर 2026 को शाम 05ः30 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकते हैं। समय-सीमा की पाबंदी का सख्ती से पालन करते हुए प्रशासन ने यह भी सूचित किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी पात्र स्थानीय युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन जमा कर प्रशासन के इस रोजगार अभियान का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। धान विक्रय हेतु आए किसानो ने पारदर्शी एवं...
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्रों सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाँच की ...
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ...
जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में आए इस सकारात्मक बदलाव को धरातल पर उतारने में स्थानीय अधिकारियों की टीम की सक्रिय भूमिका...
बैठक में लाइब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, जिम के रिनोवेशन एवं खेल परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। जगारगुंडा में निर्माणाधीन पंचाय...
बस्तर ओलंपिक 2026-27 के तहत 20 से 23 नवंबर तक सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके पश्चात 26 एवं ...