सेजेस के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन 25 नवंबर से

Posted On:- 2026-11-24




27 एवं 28 नवंबर को सत्यापन और आवश्यकतानुसार काउंसलिंग के बाद जारी होंगे नियुक्ति आदेश

कोरबा (वीएनएस)। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (सेजेस) में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 25 और 26 नवंबर को जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इसके बाद 27 और 28 नवंबर को शेष सत्यापन तथा आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग की कार्यवाही पूरी कर नियमानुसार नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा द्वारा 19 नवंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 1/463863/2026/सेजेस भर्ती/2026-27 के अनुसार, जिले के आरक्षण रोस्टर के अनुरूप तैयार मेरिट एवं चयन सूची 21 नवंबर को स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकृत पोर्टल पर जारी की गई है। अभ्यर्थी सूची में अपना नाम और चयन संबंधी विवरण देख सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्रों सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाँच की जाएगी। प्रस्तुत मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन आवेदन और चयन सूची में दर्ज जानकारी से मिलान किया जाएगा। विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर जाँच के बाद सत्यापन प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। संयुक्त कलेक्टर  तुलाराम भारद्वाज एवं डिप्टी कलेक्टर  अभिषेक राठौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दस्तावेज सत्यापन तथा कंप्यूटर संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेख लेकर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि सत्यापन एवं आगे की नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।



Related News
thumb

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम...


thumb

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए ...

यात्रियों को रवाना करते समय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील...



thumb

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सप...

उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल और बैठने की अच्छी व्यवस्था है। धान भरने के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। इसके साथ ही माइक्रो ए...


thumb

’“कैसे हो दीदी... बताओ कका”...जनदर्शन में अपनत्व से खुलती है मन की बात

जनदर्शन में हर समस्या का निर्णय उसी दिन होना संभव नहीं है। लेकिन आवेदक की बात ध्यान से सुनना, उसे लागू प्रक्रिया समझाना और संबंधित अधिकारी को स्पष्...


thumb

विष्णु भैया की सरकार में किसानों का बढ़ा भरोसा, कृषक चन्द्रहास त्रि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को बेहतर सुवि...