जिला अस्पताल सुकमा की डिजिटल क्रांति और मरीज-केंद्रित सेवाओं पर केंद्र की मुहर

Posted On:- 2026-11-24




10 मिनट में व्हाट्सएप पर मिली जांच रिपोर्ट से अभिभूत हुई सीआरएम टीम

सुकमा (वीएनएस)। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से जिला अस्पताल सुकमा में स्थापित आधुनिक एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सुविधाओं की केंद्रीय समीक्षा मिशन (CRM) की उच्चस्तरीय टीम ने मुक्तकंठ से सराहना की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अपर महानिदेशक (ADG) डॉ. रघुराम राव के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय दल ने अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और त्वरित सेवा वितरण को परखने के लिए स्वयं डॉ. रघुराम राव ने ABHA ID के माध्यम से अपना पंजीयन कराया और अटल आरोग्य लैब में HbA1c की जांच कराई। डिजिटल स्वास्थ्य नवाचारों का जीवंत प्रमाण तब देखने को मिला, जब महज 10 मिनट के भीतर जांच रिपोर्ट सीधे उनके व्हाट्सएप पर प्राप्त हो गई, जिसे केंद्रीय दल ने सुदूर अंचल में सुशासन और तकनीक के बेहतरीन तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

   निरीक्षण के दौरान केंद्रीय दल ने अस्पताल में संचालित NextGen प्रणाली, पीडियाट्रिक, ऑर्थाेपेडिक, नेत्र रोग और NCD ओपीडी सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) भवन तथा नेत्र ऑपरेशन थिएटर (Eye OT) की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने आईपीडी वार्ड में भर्ती मलेरिया, सर्पदंश, टीबी और मोतियाबिंद के मरीजों से सीधा संवाद कर मिल रहे निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार का फीडबैक लिया, जिस पर मरीजों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बने श्व्हाट्सएप रैपिड रिस्पॉन्स ग्रुपश् और PM-RAHAT योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की भी केंद्रीय टीम ने विशेष प्रशंसा की।

   इस छह सदस्यीय केंद्रीय समीक्षा दल में डॉ. रघुराम राव के साथ डॉ. सुमेद पैकराव (रिसर्च ऑफिसर, रीजनल आयुर्वेदा), डॉ. निधि तिवारी (सीनियर कंसल्टेंट-HMIS), डॉ. सुरभि यादव (मेडिकल कंसल्टेंट,  DGHS), डॉ. देवजीत बोरा (सीनियर कंसल्टेंट, RRC-NE) और  मुकेश पंत (सीनियर कंसल्टेंट, NHSRC) शामिल रहे। टीम ने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बताते हुए भविष्य में सेवाओं के और अधिक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

   जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में आए इस सकारात्मक बदलाव को धरातल पर उतारने में स्थानीय अधिकारियों की टीम की सक्रिय भूमिका रही। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवन विजय कुर्रे, सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  सुश्री गीतू हरित, जिला अस्पताल प्रबंधक  आशीष बोस और जिला परियोजना समन्वयक  अमृतेश सिंह सहित अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

   केंद्रीय टीम का यह सफल भ्रमण जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत सुकमा जैसे संवेदनशील और दूरस्थ जिले के अंतिम व्यक्ति तक महानगरों जैसी त्वरित, पारदर्शी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। डिजिटल पंजीयन, मिनटों में जांच रिपोर्ट और आपातकालीन सेवाओं में त्वरित समन्वय ने जिला अस्पताल सुकमा को प्रदेश के अग्रणी और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।



Related News
thumb

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम...


thumb

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए ...

यात्रियों को रवाना करते समय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील...



thumb

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सप...

उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल और बैठने की अच्छी व्यवस्था है। धान भरने के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। इसके साथ ही माइक्रो ए...


thumb

’“कैसे हो दीदी... बताओ कका”...जनदर्शन में अपनत्व से खुलती है मन की बात

जनदर्शन में हर समस्या का निर्णय उसी दिन होना संभव नहीं है। लेकिन आवेदक की बात ध्यान से सुनना, उसे लागू प्रक्रिया समझाना और संबंधित अधिकारी को स्पष्...


thumb

विष्णु भैया की सरकार में किसानों का बढ़ा भरोसा, कृषक चन्द्रहास त्रि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को बेहतर सुवि...