कोरबा (वीएनएस)। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर ने बताया कि 15 नवम्बर से आज दिनांक तक जिले में कुल 9409.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। सोमवार 23 नवम्बर को कुल 2272.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। समितियों में 25 नवम्बर बुधवार को 3522.00 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। धान विक्रय हेतु आए किसानो ने पारदर्शी एवं त्वरित धान प्रकिया के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए समर्थन मूल्य में धान की बिक्री होने पर खुशी जाहिर की है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर खरीदी केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम...
यात्रियों को रवाना करते समय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील...
उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल और बैठने की अच्छी व्यवस्था है। धान भरने के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। इसके साथ ही माइक्रो ए...
जनदर्शन में हर समस्या का निर्णय उसी दिन होना संभव नहीं है। लेकिन आवेदक की बात ध्यान से सुनना, उसे लागू प्रक्रिया समझाना और संबंधित अधिकारी को स्पष्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को बेहतर सुवि...