कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल से युवाओं को मिला करियर और उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर।
धमतरी (वीएनएस)। जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के बदलते स्वरूप से परिचित कराने के उद्देश्य से 100 युवा एम्बेसडर्स एवं 10 फैकल्टी सदस्यों का रायपुर शैक्षणिक एवं औद्योगिक एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। इस भ्रमण में पॉलिटेक्निक, पीजी कॉलेज, सिलौटी, आमदी, कुरूद सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी प्रयोगशालाओं, स्टार्टअप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर के एआई सेंटर एवं विभिन्न तकनीकी प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। यहां उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी मिली। इसके अलावा इनोव8 (Innov8), कुर्सी को-वर्किंग सेंटर, वर्की (Workie) को-वर्किंग सेंटर, बीपीओ संस्थानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने मरीन ड्राइव का भी अवलोकन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि स्टार्टअप की शुरुआत कैसे होती है, किसी नए विचार को व्यावसायिक स्वरूप कैसे दिया जाता है और कंपनियां किस तरह अपनी सेवाओं का संचालन करती हैं। बीपीओ एवं अन्य संस्थानों में कामकाज की प्रकृति, कार्यस्थल का वातावरण, टीमवर्क, तकनीकी दक्षता, संचार कौशल तथा विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और कौशल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यह समझने का प्रयास किया कि वर्तमान समय में रोजगार के लिए किस प्रकार की पढ़ाई, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता आवश्यक है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिलना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 100 विद्यार्थियों को रायपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया। एनआईटी रायपुर के एआई सेंटर और विभिन्न प्रयोगशालाओं के अवलोकन से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान की नई संभावनाओं को जानने का अवसर मिला। वहीं स्टार्टअप और बीपीओ संस्थानों में उन्होंने रोजगार की प्रकृति, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, कौशल विकास, टीमवर्क और उद्यमिता की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझा।
उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवात्मक भ्रमण से विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है और उन्हंस किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र की समझ विकसित करने में मदद मिलती है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे अपने करियर और भविष्य की दिशा का चयन अधिक स्पष्टता के साथ कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी भ्रमण में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बीच की व्यावहारिक कड़ी से जोड़ना है। बड़े शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी केंद्रों और कंपनियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलने से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता पहचानने, नए कौशल सीखने और भविष्य के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा मिलेगी। अगले समूह का रायपुर भ्रमण भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार चरणबद्ध तरीके से अधिकाधिक विद्यार्थियों को ऐसे एक्सपोजर विजिट का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...
किसान पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर...
समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक म...
24 नवम्बर को तहसील पिथौरा अंतर्गत शंकर ट्रेडर्स, जंघोरा से 116 कट्टा, किशनपुर स्थित रुखमणी ट्रेडर्स से लगभग 200 कट्टा तथा ग्राम खैरखुटा में जितेश ब...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को...
जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रह...