महासमुंद (वीएनएस)। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के अंतर्गत जिला स्तरीय पी.पी.टी. राउंड प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा प्रतिभागियों को ट्रॉफी, गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद सुश्री अनुपमा आनंद, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, माई भारत जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू उपस्थित रहे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी प्रतिभागियों को भागीदारी करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं को जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संपदा और समावेशी विकास विषय से संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डाला तथा सरगुजा से लेकर बस्तर तक खनिज संसाधनों की उपलब्धता, शासकीय योजनाओं, पी एम जनमन, धरती आभा आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के पहलुओं पर प्रेजेंटेशन की तैयारी करने मार्गदर्शन किया।
आयोजन में जिले से चयनित प्रतिभागियों द्वारा जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संपदा एवं समावेशी विकास विषय पर अधिकतम 5 मिनट का व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 06 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर हेतु किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों में महासमुंद जिले से रितिक पहरिया बागबाहरा, निशांत साहू महासमुंद, डिंपल चौधरी बसना, ढालेश्वर साहू महासमुंद, अक्षत गुर्वेकर महासमुंद, आशीष कुमार साहू महासमुंद, मिथलेश साहू बागबाहरा, पुनीत लाल साहू सरायपाली, राजवीर अंबिलकर महासमुंद, दीक्षा बारीक सरायपाली एवं मयंक चौधरी महासमुंद विकासखंड से शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा अपर कलेक्टर महासमुंद, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, समीर चंद प्रधान, अवनीश वाणी, सुरेंद्र मानिकपुरी, द्रोपती साहू, महेश्वरी साहू का सहयोग रहा। विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता के परिणाम में रितिक पहरिया विकासखंड बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पुनीत लाल साहू विकासखंड सरायपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अक्षत गुर्वेकर विकासखंड महासमुंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर हेतु कुल 06 प्रतिभागी का चयन किया गया हैं जिसमें विजेताओं के अलावा राजवीर अंबिलकर महासमुंद, ढालेश्वर साहू महासमुंद एवं मयंक चौधरी महासमुंद शामिल हैं।
वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...
किसान पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर...
समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक म...
24 नवम्बर को तहसील पिथौरा अंतर्गत शंकर ट्रेडर्स, जंघोरा से 116 कट्टा, किशनपुर स्थित रुखमणी ट्रेडर्स से लगभग 200 कट्टा तथा ग्राम खैरखुटा में जितेश ब...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को...
जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रह...