अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई

Posted On:- 2026-11-25




कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

रायगढ़ (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खरसिया क्षेत्र में मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण के दौरान कुल 115 कट्टी यानी 46 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया। दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान छपरीगंज, खरसिया निवासी  विक्की अग्रवाल के यहां 45 कट्टी यानी 18 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित मिला। जांच दल ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह खरसिया क्षेत्र के काफरमार स्थित  वरुण तिवारी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। यहां जांच के दौरान 70 कट्टी यानी 28 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस मामले में भी संबंधित के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।



Related News
thumb

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 ...

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...


thumb

विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल...

किसान पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर...


thumb

प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बने...

समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक म...


thumb

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों ...

24 नवम्बर को तहसील पिथौरा अंतर्गत शंकर ट्रेडर्स, जंघोरा से 116 कट्टा, किशनपुर स्थित रुखमणी ट्रेडर्स से लगभग 200 कट्टा तथा ग्राम खैरखुटा में जितेश ब...


thumb

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को...


thumb

जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवज...

जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रह...