कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-25




किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश

सक्ती (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने धान खरीदी कार्य के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों के पंजीकृत रकबे की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन किसानों का रकबा पंजीयन में छूट गया है, उनसे संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक सुधार एवं रकबा जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बारदानों का निरीक्षण करते हुए मिलरों से प्राप्त बारदानों की उचित छंटाई करने तथा केवल अच्छी गुणवत्ता वाले बारदानों का ही धान खरीदी में उपयोग करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं कंप्यूटर सिस्टम को हमेशा चालू और क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित रखने तथा धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर  प्रीतेश राजपूत, सहकारिता नोडल अधिकारी  अमित साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 ...

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...


thumb

विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल...

किसान पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर...


thumb

प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बने...

समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक म...


thumb

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों ...

24 नवम्बर को तहसील पिथौरा अंतर्गत शंकर ट्रेडर्स, जंघोरा से 116 कट्टा, किशनपुर स्थित रुखमणी ट्रेडर्स से लगभग 200 कट्टा तथा ग्राम खैरखुटा में जितेश ब...


thumb

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को...


thumb

जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवज...

जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रह...