पाटन विकासखंड के 15 गांवों को जोड़ने वाले सेलूद-जामगांव-रानीतराई-पाटन मार्ग का होगा डामर नवीनीकरण

Posted On:- 2026-11-25




दुर्ग (वीएनएस)। जिला दुर्ग के सेलूद-जामगांव-रानीतराई-पाटन मार्ग (लंबाई लगभग 38.00 कि.मी.) के डामर नवीनीकरण कार्य के लिए लगभग रू. 17.11 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। कार्य की निविदा आमंत्रित कर एजेंसी का चयन किया गया और संबंधित ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। यह कार्य विभागीय प्राथमिकता में शामिल है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के. भट्टाचार्य ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा किया गया था। निर्माण को सात वर्ष पूरे होने और मार्ग के महत्व को देखते हुए इसका नवीनीकरण कराया जा रहा है। यह पाटन विकासखंड का महत्वपूर्ण मार्ग है, जो सेलूद, फेकारी, गाड़ाडीह, आमालोरी, पौहा, कुम्हली, जामगांव (आर), भरर, करेला, दिघारी, औसर, रानीतराई, असोगा, खर्रा और तेलीगुंडरा गांवों को पाटन मुख्यालय से जोड़ता है। साथ ही यह दुर्ग जिले से धमतरी एवं बालोद जिलों के आवागमन के लिए भी उपयोगी है। रानीतराई स्थित महाविद्यालय के विद्यार्थियों और यात्रियों को भी इससे सुविधा मिलती है।

उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के निर्देशन में प्रदेश में सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, और यह कार्य भी उसी क्रम में हो रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार नवीनीकरण के बाद आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। 15 गांवों के नागरिकों को पाटन मुख्यालय तक पहुंचने में समय और ईंधन की बचत होगी, किसानों को मंडियों और बाजारों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा विद्यार्थियों और मरीजों को स्कूल, महाविद्यालय और अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।



Related News
thumb

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किस...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


thumb

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो...

जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...


thumb

बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...


thumb

मतदाता जागरूकता और एनएसएस के विशेष शिविर का ग्राम पंचायत खालिबा में...

सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...


thumb

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...