दुर्ग (वीएनएस)। जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्रम कार्ड अद्यतन शिविरों को श्रमिकों का भरपूर प्रतिसाद (रिस्पॉन्स) मिल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लगाए जा रहे इन शिविरों में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचकर अपना श्रम कार्ड अद्यतन / संशोधन कार्य करवा रहे हैं।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा योजनाओं की राशि और सुविधाएं सीधे वास्तविक एवं पात्र हितग्ग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय डेटाबेस को आधार कार्ड के अनुरूप सत्यापित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कॉमन सर्विस सेंटर को अधिकृत किया गया है, जिनके संचालकों द्वारा क्षेत्रवार शिविर लगाकर श्रमिकों को यह सुविधा उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध कराई जा रही है। शिविरों में मिल रहे उत्साहजनक परिणामों से डेटाबेस अद्यतन के कार्य में तेजी आई है।
विभागीय नियमानुसार, आगामी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं पात्र श्रमिकों को मिलेगा जिनका श्रम कार्ड आधार कार्ड के अनुरूप अद्यतन होगा। प्रशासन और श्रम विभाग ने जिले के शेष सभी पंजीकृत श्रमिकों से भी अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते अपने निकटतम शिविर अथवा सी.एस.सी. केंद्र में स्वयं उपस्थित होकर अपना श्रम कार्ड अद्यतन / संशोधन कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।
डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...
सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...