प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 15.61 करोड़ से होगा निर्माण

Posted On:- 2026-11-25




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में आवागमन को सुविधा जनक बनाने सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के अंतर्गत वर्ष 2026-27 बैच-I में छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जशपुर जिले के लिए 5 वृहद पुलों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण पर कुल 15.61 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र दिनांक 06.11.2026 द्वारा प्रदेश में स्वीकृत 208 पुलों में जशपुर जिले के ये 5 पुल शामिल हैं।

जिले में स्वीकृत कार्यों में विकासखंड फरसाबहार में तेलाईन से मोहनटोली मार्ग पर नाला पर 40 मीटर लंबा पुल 304.28 लाख रुपये की लागत से बनेगा। विकासखंड कुनकुरी में रानीकोम्बो से चाहतपारा मार्ग पर कपारी नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 416.22 लाख रुपये की लागत से बनेगा, जो जिले का सबसे बड़ा पुल होगा। विकासखंड पत्थलगांव में तीन पुल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें पतराटोली-पकरीपारा मार्ग पर भरारी नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 349.34 लाख रुपये, लुडेग सुरंगपानी-बरपानी मार्ग पर नाला पर 40 मीटर लंबा पुल 272.13 लाख रुपये तथा खरकटा-पंडरीपारा मार्ग पर नाला पर 32.40 मीटर लंबा पुल 219.73 लाख रुपये की लागत से बनेगा।

इन पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में नालों के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी समाप्त होगी और ग्रामीणों को साल भर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। उक्त कार्यों को स्वीकृत राशि में ही पूर्ण किया जाएगा तथा तकनीकी स्वीकृति के पश्चात नियमानुसार कार्य प्रारंभ होगा।



Related News
thumb

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किस...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


thumb

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो...

जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...


thumb

बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...


thumb

मतदाता जागरूकता और एनएसएस के विशेष शिविर का ग्राम पंचायत खालिबा में...

सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...


thumb

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...