जिला पंचायत सीईओ ने मयाली नेचर कैंप व देशदेखा का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-25




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में 26 से 29 नवंबर तक ष्जशपुर जंबूरी 2026ष् आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मयाली नेचर कैंप, देशदेखा एवं अन्य आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सीईओ ने देशदेखा में प्रतिभागियों के आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, साहसिक गतिविधियों एवं कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों का अवलोकन किया। मयाली नेचर कैंप में उन्होंने भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं गतिविधि स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देशदेखा एवं मयाली में प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है, जबकि देशदेखा में प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभी आयोजन स्थलों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सीईओ अभिषेक कुमार ने निर्देशित किया कि आयोजन की पूरी अवधि में भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि जंबूरी में जिले के साथ-साथ बाहर से भी प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, अतः उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।



Related News
thumb

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किस...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


thumb

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो...

जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...


thumb

बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...


thumb

मतदाता जागरूकता और एनएसएस के विशेष शिविर का ग्राम पंचायत खालिबा में...

सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...


thumb

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...