मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Posted On:- 2026-11-25




8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक हुए लाभान्वित, वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

जशपुरनगर (वीएनएस)। उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक सहित कुल 11 हितग्राही लाभान्वित हुए।

प्रशिक्षण में उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान मधुमक्खी पालन का महत्व, मधुमक्खी बॉक्स की स्थापना, कॉलोनी का रखरखाव, शहद उत्पादन एवं शहद निकालने की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मधुमक्खियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, मौसम के अनुसार देखभाल तथा रोग एवं कीट प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्व सहायता समूहों एवं कृषकों को मधुमक्खी पालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खी पालन कम भूमि में शुरू किया जा सकने वाला लाभकारी व्यवसाय है। इससे शहद एवं अन्य मधुमक्खी उत्पादों के जरिए अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। मधुमक्खियों के परागण से फल, सब्जी एवं अन्य फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने समूहों एवं कृषकों को मधुमक्खी पालन को आजीविका के अतिरिक्त साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा स्व सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मधुमक्खी कॉलोनी एवं छत्ते पर मिलेगा 2 हजार रुपये अनुदान

राज्य पोषित योजना के अंतर्गत मधुमक्खी कॉलोनी एवं मधुमक्खी छत्ते की कुल इकाई लागत 4,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर हितग्राही को 2,000 रुपये का अनुदान देने का प्रावधान है। योजना के माध्यम से कृषकों एवं स्व सहायता समूहों को मधुमक्खी पालन अपनाने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।



Related News
thumb

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किस...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


thumb

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो...

जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...


thumb

बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...


thumb

मतदाता जागरूकता और एनएसएस के विशेष शिविर का ग्राम पंचायत खालिबा में...

सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...


thumb

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...