संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के पालन की शपथ

Posted On:- 2026-11-27




धमतरी (वीएनएस)। भारतीय संविधान के अंगीकरण की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिले में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

  शपथ में संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा नागरिकों के बीच बंधुता की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और एक जिम्मेदार नागरिक एवं लोकसेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।



Related News
thumb

डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार स...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...


thumb

धान बेचने के साथ किसान करा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...


thumb

अमृत सरोवरों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्...

जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...


thumb

संविधान दिवस पर दुर्ग जिले के न्यायालयों एवं विधि महाविद्यालयों में...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा भी जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को संविधान...


thumb

नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए दुर्ग में हुआ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभागों ने अपने निर्धारित दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन किया। अभ्यास क...