दुर्ग (वीएनएस)। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज शाम जिला प्रशासन एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त तत्वावधान में सफल मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया। यह अभ्यास गुरूवार की शाम 05 बजे से रात्रि 07 बजे तक केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दुर्ग कैंपस में आयोजित हुआ। वहीं शाम 6.30 बजे 05 मिनट के लिए ब्लैकआउट अभ्यास किया गया।
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभागों ने अपने निर्धारित दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन किया। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति का सायरन बजने के साथ ही आकस्मिक आपदा या संकट के समय त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को परखा गया। संयुक्त मॉक ड्रिल से प्रशासनिक अमले और सुरक्षा एजेंसियों के बीच त्वरित समन्वय मजबूत होता है तथा वास्तविक परिस्थितियों में कम से कम समय में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सकता है। हवाई आक्रमण से बचने ब्लैकआउट मॉकड्रिल भी किया गया।
इस संयुक्त अभ्यास में एसएसपी दुर्ग, सीएसपीडीसीएल, फायर ब्रिगेड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की मेडिकल टीम, तहसीलदार तथा फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी राहत, बचाव एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
अभ्यास के दौरान अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल का जीवंत प्रदर्शन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने अभ्यास की समीक्षा करते हुए कहा कि इस प्रकार के नियमित मॉक ड्रिल से न केवल विभागीय तैयारियों की परख होती है, बल्कि आम नागरिकों में भी आपात स्थितियों के प्रति जागरूकता और सतर्कता बढ़ती है।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध...
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समी...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...
इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...
कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...