धमतरी (वीएनएस)। संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी द्वारा बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद बेगम ने अपने जीवन के संघर्षों और सामाजिक सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके समय में महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके बावजूद उन्होंने महिला कमांडो का गठन कर ग्रामीण महिलाओं में एकजुटता और जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत उन्होंने अनेक महिलाओं को साक्षर बनाने में योगदान दिया। महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर प्रीति दुर्गम, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश बजाज, जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक तथा यूथ आइकॉन गुलाब सिंह वर्मा उपस्थित रहे। यूथ आइकॉन गुलाब सिंह वर्मा ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ‘विकसित भारत @2047’ की परिकल्पना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विकसित भारत के पंच प्रण, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का जागरूक, जिम्मेदार और नशामुक्त होना आवश्यक है।
संयुक्त कलेक्टर प्रीति दुर्गम ने संविधान दिवस के महत्व और संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता बताई। वहीं एसडीओ मुकेश बजाज ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने संविधान के आदर्शों, मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गेश प्रसाद ने आभार प्रदर्शन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सरला द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, माय भारत के प्रतिनिधि एवं युवा स्वयंसेवक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को संविधान के प्रति जागरूकता, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...
इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...
कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा भी जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को संविधान...
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभागों ने अपने निर्धारित दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन किया। अभ्यास क...