धमतरी (वीएनएस)। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के बाद कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलर्स के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग और मार्कफेड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कुरूद स्थित शिवनाथ राइस इंडस्ट्रीज में जांच कर 550 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संबंधित राइस मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के तहत तैयार चावल निर्धारित मात्रा में जमा नहीं कराया गया था। कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 550 क्विंटल धान जब्त कर लिया।
खाद्य विभाग के अनुसार, कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश-2016 की कंडिका 3/7 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिले में कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले 17 राइस मिलर्स को भी नोटिस जारी किया जा चुका है।
धान खरीदी में 124465 किसानों ने बेचा 5.96 लाख मीट्रिक टन धान
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 1,29,593 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें 73,987 सीमांत, 53,154 लघु और 2,452 दीर्घ कृषक शामिल हैं। पंजीकृत किसानों के पास कुल 1,27,713.74 हेक्टेयर रकबा दर्ज था। इनमें से 1,24,465 किसानों से 5,96,522.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जिसकी कुल राशि 1,41,432.62 लाख रुपये रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा नहीं करने और निर्धारित प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलर्स के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...
इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...
कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा भी जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को संविधान...
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभागों ने अपने निर्धारित दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन किया। अभ्यास क...