चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह

Posted On:- 2026-11-27




छोटेबेठिया में 15 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका का विवाह होने से पहले संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोटेबेठिया में प्रशासन की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह की तैयारियों को रुकवाने की कार्रवाई की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी  समीर पाण्डेय ने बताया कि पखांजूर क्षेत्र के ग्राम छोटेबेठिया में आगामी 26 दिसंबर 2026 को नाबालिग बालिका का विवाह निर्धारित था। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर को मिली। कलेक्टर  कुन्दन कुमार के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाना छोटेबेठिया पुलिस एवं ग्राम पंचायत सचिव शामिल थे।

टीम ने ग्राम छोटेबेठिया पहुंचकर दोनों पक्षों, परिजनों एवं समाज प्रमुखों से चर्चा की तथा बालिका के आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों के सत्यापन में बालिका की उम्र 15 वर्ष 11 माह पाई गई, जबकि विवाह के लिए तय युवक की उम्र 23 वर्ष थी। इस प्रकार प्रस्तावित विवाह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया।

टीम ने मौके पर उपस्थित दोनों पक्षों के माता-पिता, ग्रामवासियों, समाज प्रमुखों, पंचों एवं अन्य सदस्यों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों तथा अधिनियम के तहत सजा के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने पर सहमति जताई। इसके पश्चात आपसी सहमति से विवाह को रोक दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि बच्चों के अधिकारों एवं उनके सुरक्षित भविष्य की रक्षा की जा सके।



Related News
thumb

डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार स...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...


thumb

धान बेचने के साथ किसान करा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...


thumb

अमृत सरोवरों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्...

जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...


thumb

संविधान दिवस पर दुर्ग जिले के न्यायालयों एवं विधि महाविद्यालयों में...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा भी जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को संविधान...


thumb

नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए दुर्ग में हुआ...

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभागों ने अपने निर्धारित दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन किया। अभ्यास क...