मुंबई (वीएनएस)। जस्सी जैसी कोई नहीं में अभिनेत्री मोना सिंह ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। वह मौजूदा दौर में टीवी की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। ये अलग बात है कि फिल्मों में उनका सितारा नहीं चमका। अब ऐसी चर्चा है कि वह छह साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। वह टीवी शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आ सकती हैं। मोना ने अपनी वापसी पर मुहर लगाई है। उन्होंने यह सीरियल साइन कर लिया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
इस सप्ताह के अंत तक वह शो में नजर आएंगी। इसमें वह एक वकील की भूमिका अदा करेंगी। इसको लेकर मोना ने कहा, मैं शो में दामिनी नाम की एक वकील की भूमिका निभा रही हूं और टीवी पर पहली बार मैं वकील की भूमिका में दिखूंगी। इस सीरियल में मोना एक कैमियो की भूमिका निभाएंगी। उनका कहना है कि उनके पास सिर्फ कैमियो करने का वक्त है। मोना ने कहा, मैं इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित हूं। पुष्पा दामिनी की बेटी की मदद करती है और पुष्पा की बात जानने के बाद दामिनी उसकी मदद करने का फैसला करती है। दामिनी जो आमतौर पर केस लड़ने के लिए ज्यादा फीस लेती है, लेकिन पुष्पा के मामले में वह मुफ्त में केस लड़ती है।
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिखी। वहीं अक्षय कुमार ...
केट विंसलेट की सिनेमाई यात्रा कलात्मक विविधता और व्यावसायिक जोखिम लेने की इच्छा का एक सुंदर उदाहरण है। 1994 की फिल्म हेवनली क्रिएचर्स से अपने करियर...
गायिका और अभिनेत्री लीसा मिश्रा का कहना है कि उन्हें ‘द रॉयल्स’ में भूमिका पाने के लिए कड़ी और कई राउंड्स की ऑडिशन प्रक्रिया झेलनी पड़ी है।
अपनी मखमली आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीतने वाले तलत महमूद पहले भारतीय गायक थे जिन्होंने विदेश में कंसर्ट किया। तलत महमूद के साथ एक दिलचस्प तथ्य जुड़ा...
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर...
मशहूर अदाकारा सेलीना जेटली भले ही विदेश में हों, लेकिन उनका मन खबरों की हलचल के बीच भारत में उलझा हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम क...