जिला पंचायत सीईओ ने किया गौठान का निरीक्षण सहित मुनगा पेड़ का रोपण

Posted On:- 2022-07-29




बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने आज विकासखंड पलारी अंतर्गत छेरकापुर गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें  उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ नई एसएचजी शेड का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होनें गौठान में मुनगा पेड़ का वृक्षा रोपण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ चर्चा कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। 

निरीक्षण के दौरान गौठान के अव्यवस्थित स्थिति को देखकर सीईओ ने कड़ी नराजगी जताते हुए जनपद पंचायत सीईओ को 10 दिन के भीतर व्यवस्था को सुधारने व सुव्यवस्थित कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए है। बंद पड़े हल्दी मशीन को पुन: रिपेयरिंग कर प्रारंभ करने के निर्देश सरपंच व गौठान समिति के अध्यक्ष को दिए है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्व सहायता के सदस्य, उपसंचालक हरिशंकर चौहान, एपीओ स्वच्छ भारत मिशन मुरलीकांत यदु उपस्थित थे।




Related News
thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...