बच्चों में पोषण स्तर सुधारने वजन त्यौहार 1 अगस्त से

Posted On:- 2022-07-31




अम्बिकापुर (वीएनएस)। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चां में पोषण स्तर के आकलन हेतु 1 अगस्त से 13 अगस्त तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से 2 वर्ष से ऊपर के बच्चों का वजन करेंगे।

वजन त्यौहार का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया जा रहा है। 4-5 आंगनबाड़ी केन्द्र को मिलाकर एक कलस्टर तैयार किया गया है। प्रत्येक कलस्टर हेतु पृथक-पृथक तिथि निर्धारित किया गया है जिससे निरीक्षणकर्ता एवं सेक्टर पर्यवेक्षक की उपस्थित सुनिश्चित होगी। इस हेतु कलेक्टर द्वारा विभाग प्रमुख, अनुगागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारों को निरीक्षण हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। वजन त्यौहार में यदि कोई बच्चा वजन लेने हेतु छुट जाता है तो उक्त अवधि में आगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर बच्चों का वजन लिया जायेगा जिसका निरीक्षण सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा। उक्त आयोजन में कोविड-19 से सुरक्षा के सभी मानकां का पालन किया जायेगा ।



Related News
thumb

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का सरगुजा प्रवास

केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहेंगी। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के ...



thumb

वार्डाें के नागरिकों की उमड़ी भीड़, समस्याओं का मिल रहा समाधान

नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का वार्डाें में लगने शुरू हो गए है। शिविर में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है ...



thumb

इस्पात नगरी में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण के लिए अभियान जारी

मानसून के आगमन के साथ ही शहर में टायफाईड, डेंगू, दस्त और मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।


thumb

बासी खादय पदार्थ बेचने वालो पर निगम ने की जुर्माने की कार्यवाही

लगातार बारिश को देखते हुए समस्या निवारण हेतु नगर निगम भिलाई का अमला निरंतर भ्रमण कर रहा है।