रायगढ़ (वीएनएस)। भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या नगरी को जिस तरह दीपों, तोरण और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था, उसी तरह राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के चौक-चौराहों और घरों के द्वार दीपों और रंग-बिरंगी रौशनी से सजाए गए हैं।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के दौरान रायगढ़ शहर राम भक्ति के रस में सराबोर नजर आ रहा है। लोगों में इस तीन दिवसीय महोत्सव के आयोजन को लेकर अद्भुत उमंग और उल्लास है। शहर के नागरिकों ने भगवान राम से जुड़े इस आयोजन पर स्व-स्फूर्त रूप से श्रद्धा और भक्ति के भाव के साथ अपने घरों के प्रवेश द्वारों को दीपों और रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया है। चौक-चौराहों पर भी आकर्षक रौशनी की गई है। देश-विदेश के रामायण दलों की उपस्थिति ने इस महोत्सव के आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। रामकथा के अलग-अलग राज्यों और देशों में कहने के अंदाज और उनकी नाट्य प्रस्तुति को देखने का आकर्षण लोगों को बरबस ही रामलीला मैदान की ओर खींच रहा है। देश और विदेश के कलाकारों द्वारा राम कथा के अरण्यकाण्ड पर दी जा रही प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का क...
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गांधी जयंती पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज़ाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस ...
भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में ही रायपुर का सर्वांगीर्ण विकास हुआ है, पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार...
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के तत्वावधान में दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ द्वारा 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे से फिट भिलाई मूवमेंट के अंतर्गत 6 किमी की भिलाई मै...
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम नगपुरा से शुरू हुई भरोसा यात्रा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक और गृहमंत्...
जिला स्तरीय जल व स्वच्छता समिति की बैठक 3 अक्टूबर को मंथन सभाकक्ष में टीएल बैठक के बाद आयोजित की गई है। कलेक्टर व समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार झा क...