जापान (वीएनएस)। जापान में सबसे बड़े धार्मिक बौद्ध संगठन 'सोका गक्कई' के पूर्व प्रमुख डेइसाकू इकेदा का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे। इकेदा ने कई दशकों तक सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के साथ संबंध बनाया था और वे सरकार के सहयोगी बन गए थे। इकेदा ने 13वीं सदी के जापान के बौद्ध भिक्षु निचिरेन की शिक्षाओं पर आधारित इस संगठन को विश्व में लोकप्रिय बनाया।
सोका गक्कई एक वैश्विक समुदाय-आधारित बौद्ध संगठन है जिसके करीब एक करोड 20 लाख सदस्य हैं। यह संगठन विश्व में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है।
दुनिया के जाने माने लोगों का इस संगठन से संबंध है । हॉलीवुड के अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम, इटली के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रॉबर्टो बैगियो और अमेरिका के जैज़ संगीतकार हर्बी हैनकॉक उनके अनुयायियों में से हैं।
यूक्रेन के पूर्व सांसद इल्या किवा की मॉस्को में एक होटल के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा में कोई भी सुरक्षित क्षेत्र नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को यह बात कही।
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने साइप्रस से गाजा तक राहत पहुंचाने के लिए समुद्री गलियारे की स्थापना की अपनी पहल को बढ़ावा देने के लि...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाशिंगटन में एक नए संघीय न्यायाधीश की नियुक्ति की पुष्टि के लिए मंगलवार को हुए
भारतीय मूल के पूंजीपति देवेन पारेख को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नए कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम के निदेशक मंडल में नामित क...
इजरायल-हमास संघर्ष के बीच दो महीने से अधिक समय के विराम के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा सोमवार को यर...