कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 16 आवेदन

Posted On:- 2024-02-27




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतों, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 16 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

कलेक्टर जनदर्शन में आज वि.ख. मोहला के अंतर्गत ग्राम मुदियाल निवासी पतिराम ने राजिव गांधी किसान न्याय योजना की एक भी किस्त की राशि नहीं मिलने के संबंध आवेदन प्रेषित किया है। इसी प्रकार वि.ख. मानपुर अंतर्गत ग्राम घोटिया निवासी कुलेश्वरी सिन्हा ने अपने पति के विकलांग होने के कारण परिवारिक दायित्व निर्वहन में आ रही समस्याओं के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने सम्बन्धी आवेदन प्रेषित किया है। उन्होने जिले के किसी भी आश्रम या छात्रावास में भृत्य/सोईया के पद पर नियुक्त करने संबंधी आवेदन प्रेषित किया है। 

इसी तरह ग्राम पंचायत तेरेगांव के समस्त ग्रामवासी ने विभिन्न मूलभूत समस्या से अवगत कराते हुए पोस्ट ऑफीस भवन, पटवारी कार्यालय भवन, रंगमंच भवन, सामुदायिक भवन, नवीन हाईस्कूल, खेल मैदान निर्माण कराने के संबंध में आवेदन दिया है। कलेक्टर जनदर्शन में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया है।




Related News
thumb

राइस मिलरों की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफ...


thumb

स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाई खाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों...

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर विकासखंड के तिलसिंवा स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किय...


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर : सिलफिली के मनोज विश्वास बने प्...

प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास ...


thumb

चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर लोकन्यास ट्रस्ट कु...

आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की स...


thumb

कलेक्टर एस. जयवर्धन का 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के नाम संदेश

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपन...


thumb

प्रार्थना सभा में अब गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, बढ़ेगी जागरूकता और...

शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है।