दियोमाये फेय चुने गए सेनेगल के राष्ट्रपति

Posted On:- 2024-03-28




डैकर (वीएनएस )। सेनेगल विपक्षी गठबंधन डायोमाये प्रेसिडेंट के उम्मीदवार बस्सिरौ डायोमाये फे ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। सेनेगल के राष्ट्रीय मतगणना आयोग के अध्यक्ष अमाडी डियॉफ़ ने बुधवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा,  श्री फेय ने कुल 2,434,751 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 54.28 प्रतिशत है। मतदान प्रतिशत 61.30 प्रतिशत रहा।

सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमादौ बा 35.79 प्रतिशत वोटों के साथ पीछे रहे। श्री फेय (44) का जन्म डैकर से 115 किमी पूर्व में स्थित नदिआगनियाओ में हुआ था। उन्होंने डैकर में शेख अंता डिओप विश्वविद्यालय से कानून में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने 2004 में नेशनल स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की और स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद कर निरीक्षक बन गए।

उन्होंने सेनेगल फॉर वर्क, एथिक्स एंड फ्रेटरनिटी (पीएएसटीईएफ) पार्टी के अफ्रीकी पैट्रियट्स के महासचिव के रूप में कार्य किया, जिसे जुलाई 2023 में राष्ट्रपति के आदेश द्वारा भंग कर दिया गया था। श्री फेय को अप्रैल 2023 में कैद किया गया था और निवर्तमान राष्ट्रपति मैकी सॉल द्वारा माफी कानून लागू करने के बाद 14 मार्च को रिहा कर दिया गया था।




Related News
thumb

रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं : मारिया जखारोवा

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि रूस के साथ संभावित वार्ता पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जो बयान दिए है...


thumb

रिश्ते सामान्य बनाने के लिए एलएसी का सम्मान जरूरी: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को यहां लाओस की राजधानी में आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाका...


thumb

कमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने विदेश नीति पर अपनी पहली टिप्पणी की। उपराष्ट्रपति हैरिस...


thumb

काठमांडू में सौर्य एयरलाइंस का विमान क्रैश,कई लोगों की मौत की आशंका

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सौर्य एयरलाइंस का एक विमान आज सुबह क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान काठमांडू के...


thumb

पाकिस्तान में आटा-दाल की कीमतें आसमान छूने से जनता हलकान

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में जनता महंगाई से हलकान है। खाना पकाने के तेल, दालें, आटा, चीनी और दूध जैसी रोजमर्रा की 25 वस्तुओं की कीमत...