गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Posted On:- 2024-05-02




रायपुर ( वीएनएस ) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन में एलएचएस पुशिंग का काम आठ से 10 मई और 19 से 30 मई तक कराया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने के साथ ही तीन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद करने की घोषणा की है। तीन दिनों तक इन ट्रेनों के रद होने से भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि आठ से 10 मई तक डोंगरगढ़ से चलने वाली ट्रेन नंबर 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। इसी तरह से नौ से 11 मई तक गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 08713 गोंदिया-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, नौ मई से 11 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08716 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी।

यहां चेक करें रद ट्रेनों की डिटेल

नौ से 11 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08756 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, नौ से 11 मई तक रामटेक से चलने वाली ट्रेन नंबर 08751 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। आठ से 10 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08754 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक रामटेक से चलने वाली ट्रेन नंबर 08755 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08714 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) बालाघाट मेमू पैसेंजर
आठ से 10 मई तक बालाघाट से चलने वाली ट्रेन नंबर 08715 बालाघाट-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 08281 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, आठ से 10 मई तक तिरोडी से चलने वाली ट्रेन नंबर 08284 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। आठ से 10 मई तक तुमसर रोड से चलने वाली ट्रेन नंबर 08283 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, आठ मई से 10 मई तक तिरोडी से चलने वाली ट्रेन नंबर 08282 तिरोडी-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर स्पेशल, छह से आठ मई तक टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद रहेगी। आठ से 10 मई तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) टाटानगर एक्सप्रेस, आठ से 10 मई तक नागपुर से चलने वाली ट्रेन नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस और नौ से 11 मई तक शहडोल से चलने वाली ट्रेन रद रहेगी।

अस्थायी रूप से ये तीन ट्रेनें रद

आठ, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 और 31 मई को सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली ट्रेन नंबर 11755 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस, सात, नौ, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26 28 और 30 मई को रीवा से चलने वाली ट्रेन नंबर 11756 रीवा-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, 19 से 30 मई तक नागपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस और 20 से 31 मई तक शहडोल से चलने वाली ट्रेन नंबर 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद रहेगी।



Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...