रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव व विजय शर्मा से मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) ने मुलाकात की। तीनों मंत्रियों ने गौशाला में हो रहे सराहनीय कार्य की सराहना की। साथ ही जल्द ही सपरिवार गौशाला भ्रमण पहुंचने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने मनोहर गौशाला के ट्रस्टी को 40 मिनट तक अपना समय दिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला से संबंधित पुस्तक को ध्यान से पढ़ा। साथ ही वहां होने वाले रिसर्च और कामधेनु माता के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। इस पर पदम डाकलिया ने उन्हें फसल अमृत, गौ अर्क सहित गौशाला में होने वाले रिसर्च और बनने वाले उत्पाद के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद सपरिवार खैरागढ़ पहुंचकर गौशाला का अवलोकन करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने निवास पर दो गायें पाल रखी हैं, जिन्हें वे प्रतिदिन समय देते हैं। इस दौरान उन्हें गौशाला की तरफ से वैदिक साबुन, गोबर की माला, गोबर की गणेश प्रतिमा, गोबर के सिहासन, गोमूत्र अर्क, फसल अमृत भेंट की गई। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बिसेसर पटेल, जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के डायरेक्टर सुनील मानसिंगा मौजूद थे।
डिप्टी सीएम 15 दिनों के भीतर पहुंचेंगे गौशाला
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा व अरूण साव से भी अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने करीब 20-20 मिनट का समय दिया। शर्मा ने गौशाला के कार्यों की सराहना करते हुए 15 दिनों के भीतर खैरागढ़ पहुंचकर गौशाला के भ्रमण की बात कही। दोनों डिप्टी सीएम को भी गोबर से बनी मूर्ति, माला, अर्क, फसल अमृत भेंट की गई।
जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता त्...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एव...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, न...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं एनएसीईआर के निर्देशानुसार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदग...
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल...