शातिर बदमाश संजय सिंह एक साल के लिए जिलाबदर

Posted On:- 2024-05-02




दुर्ग (वीएनएस)। जिले के शातिर बदमाश संजय सिंह राजपूत को एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला बदर की कार्रवाई की गई। दुर्ग के साथ ही संजय सिंह को सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, बालोद एवं धमतरी जिला की सीमाओं से आदेश पारित की तिथि से एक सप्ताह के अंदर हटने अथवा बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है। संजय सिंह को इस तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में अनुमति के बिना प्रवेश निषिद्ध होगा।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला व्दारां प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि  आरोपी व्दारा वर्ष 1994 से आम लोगों को हथियार दिखाकर भयभीत करना, मारपीट करना, जन सामान्य को गंदी-गंदी गाली गलौच करना, जान से मारने की धमकी देना, प्राणघातक चोंट पहुंचाना, अवैध शराब की बिकी, असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अवैध वसूली करना, जमीन दलाली कर आम जनता को आतंकित करना, डकैती, जुआं खिलाने के अपराध में संलिप्त रहा है। उसके विरूद्ध थाना मोहन नगर में 13 अपराधिक व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है, फिर भी उसके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ है। संजय सिंह को न्यायालय व्दारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने पर भी उसके द्वारा कोई जवाब पेश नहीं किया गया। बदमाश के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही कर उसका पक्ष समर्थन का अवसर समाप्त किया गया है और जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी व्दारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से संजय सिंह राजपूत को जिलाबदर किया गया है।



Related News
thumb

प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत...

जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।


thumb

जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...


thumb

मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4....

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...


thumb

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...


thumb

कृत्रिम गर्भाधान से बदली पशुपालक की तस्वीर, बढ़ा दुग्ध उत्पादन

विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...