बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने शुक्रवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जाजंगीर लोकसभा के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
इस दौरान वे ग्राम छरछेद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मतदान केंद्र एवं ग्राम कटगी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मतदान केंद्र का अवलोकन किया। चौहान ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन,दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है इसके साथ ही मतदान दिवस के पूर्व मतदान दल के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये है। इस दौरान जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल सहित संबंधित बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...
जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...
विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...