कोरबा (वीएनएस)। जिले में सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। एक बार फिर से कटघोरा थाना क्षेत्र में मवेशियों के कारण हादसा हुआ है,जहां अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जेंजरा नाला के पास हादसा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है,कि सड़क पर बैठे मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। अस्थि विसर्जन कर एक परिवार कार से घर लौट रहा था,इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के दौरान कार सवार 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उनका उपचार जारी है।
लोगों की माने तो सड़क पर बैठे मवेशी के कारण अक्सर हादसे से होते रहते हैं जहां मवेशी के बचने के फेर में हादसा हुआ है हादसे के बाद राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और वहां में फंसे चालक और अन्य लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया तब जा कर लोगों ने राहत की सांस ली। नाले में पानी कम होने के कारण किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कटघोरा थाना पुलिस की माने तो जांजगीर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल का परिवार जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाला है जहां अपनी पत्नी और दो बहन और दामाद के साथ कार में सवार होकर इलाहाबाद अस्थि विसर्जन करने गए हुए थे, वापस लौटते समय या हादसा हुआ है इस हादसे में ओमप्रकाश और कार के चालक की हालत गंभीर है। जहां दो लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है।
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...
जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था।
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी ...
जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीम...
विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर निवासी हीरालाल सोनवानी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवा का लाभ लेकर अपने पशुपालन व्यवसाय...