सूरजपुर (वीएनएस)। सूरजपुर में तीसरे चरण के चुनाव में होने वाले 7 सीटों के लिए प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। इसी कड़ी में सीएम विषणुदेव साय प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए जनता से आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की है।
जनता को विश्वास दिलाते हुए सीएम साय ने कहा कि, हमने वादा किया था, वह पूरा करने का काम किया है। चावल के लिए डरने या किसी की बातों में नहीं आना है। क्योंकि सबको 35 किलो चावल मिलेगा, वहीं आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने गलह अफवाह फैलाई है।
सीएम साय ने कहा कि सरगुजा लोकसभा में हम कहीं से कमजोर नजर नहीं है। प्रेमनगर की जनता इतनी गर्मी में भी जितना पंडाल में है। उससे ज्यादा पेड़ के नीचे है। निश्चित ही चिंतामणि महाराज काफी वोटों से चुनाव जीत कर जाएंगे और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपका सहयोग रहेगा।
कांग्रेस के ईडी के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस के पास कुछ कहने को नहीं है। इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और हम सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं।
जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता त्...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एव...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, न...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं एनएसीईआर के निर्देशानुसार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदग...
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल...