मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का निधन

Posted On:- 2024-05-14




मुंबई (वीएनएस)। मराठी सिनेमा  के दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का निधन हो गया है। इस खबर ने मराठी फिल्म जगत के लोगों को काफी निराश किया है। उनके मित्र राजेश देशपांडे ने उनकी मौत की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से की है। उन्होंने बताया कि रंगोत्सव के मंच पर ही सतीश जोशी ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर ने कई लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं।

दोस्त ने दी निधन की जानकारी

सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने सतीश जोशी को श्रद्धांजलि दी है। उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी ने आज रंगोत्सव में मंच पर दुखद निधन से पहले अभिनय किया था।' उन्होंने बताया कि उनकी मौत सुबह 11 बजे के करीब हुई। अंतिम सांस लेने से पहले भी वो अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित थे।



Related News
thumb

करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता

अभिनेता करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18’ को अपना विजेता मिल गया है।


thumb

निकिता दत्ता ने मुंबई मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने मुंबई मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। प्रतिष्ठित मुंबई मैराथन 2025 में हजारों फिटनेस उत्साही जश्न मनाने के लिए एकत्र...


thumb

श्रद्धा मिश्रा बनीं सा रे गा मा पा की विजेता

श्रद्धा मिश्रा जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा 2024' की विजेता बन गयी हैं।


thumb

सीरियल नहीं भोजपुरी फिल्मों से चमकी किस्मत

भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल और रियलिटी शो को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।


thumb

टीवी अभिनेता अमन जयसवाल की सड़क हादसे में मौत

टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई।


thumb

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। गुरुवार तड़के चार बजे चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया।