पता है,धान की फसल को प्रतिवर्ग फीट 16 लीटर पानी चाहिए

Posted On:- 2024-05-30




पीकू एक दिन उड़ते हुए धान के खेत में जा पहुंचा। गर्मी के सीजन में धान के फसल को देखकर वो हैरान हो गया उसने किसान से कहा - किसान भाई आप गर्मियों के दिनों में धान की फसल क्यों लेते हैं ? धान की फसल को प्रतिवर्ग फीट 16 लीटर पानी चाहिए। अगर आप गर्मी में धान की फसल लेंगे तो सोचिए पानी की कितनी कमी हो जाएगी। क्या आप जानते हैं कि आज हमारा धमतरी जिला किस भयानक जल संकट से गुजर रहा है। मई महीने में हमारे धमतरी में लगभग 740 पेयजल पंप बंद हो चुके हैं। धमतरी जिले को जीवन देने वाले गंगरेल में भी सिर्फ चार टीएमसी पानी शेष है।

किसान - पीकू तो फिर हम करें क्या ? यहीं तो हमारे आय का स्रोत हैं।

पीकू - नहीं गर्मी  के मौसम में आय के लिए आप दलहन या तिलहन फसल का विकल्प ले सकते है। आप इसे आय भी अर्जित कर सकते और पानी भी बचा सकते है ।

किसान - उससे हमें क्या फायदा ?

पीकू - दलहन, तिलहन की खेती हमारी मिट्टी उर्वरता को बढ़ाती है। दलहन की खेती से मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं अन्य तत्व की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसका लाभ आगामी खरीफ फसलों को मिलता है और उत्पादन में वृद्धि होती है।
किसान - ऐसा तब तो मैं गर्मी में दलहन या तिलहन ही लगाऊंगा।

पीकू - किसान भैय्या तो समझ गए पानी कैसे बचाना है और धरती की उर्वरता को कैसे बढ़ाना है।
 
अब आप भी जल बचाएं, आने वाल कल बचाएं.....



Related News
thumb

दुनिया की आधी आबादी को स्वच्छ पेयजल मयस्सर नहीं

हाल ही में साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन का निष्कर्ष है कि दुनिया भर के लगभग 4.4 अरब लोग असुरक्षित पानी पीते हैं।


thumb

कौवे मनुष्यों के समान गिनती करते हैं

वैसे तो पहले भी कुछ अध्ययनों में देखा जा चुका है कि कौवों में संख्या ताड़ने की क्षमता होती है।


thumb

जलवायु परिवर्तन हवाई यात्रा को मुश्किल बना रहा है

दिनों सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान के वायु विक्षोभ (टर्बुलेंस) की गिरफ्त में आने और 1800 मीटर तक गिरते चले जाने की घटना काफी चर्चा में रही।


thumb

जलवायु पर कार्रवाई के लिए रोल-प्ले

जैसे-जैसे जलवायु संकट गहराता जा रहा है, इस पर कार्रवाई के लिए प्रभावी तरीके खोजना उतना ही अर्जेंट होता जा रहा है।


thumb

पानी व्यर्थ न बहाएं, कल के लिए बचाकर रखें...

हम बहुत कुछ कर सकते हैं प्रकृति ने हमें पानी के रूप में अनमोल उपहार दिया है इसे संभलकर खर्च करना चाहिए और हमें पानी बचाना चाहिए छोटे-छोटे कदम उठाकर...