मुंबई (वीएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्म अग्निसाक्षी का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म अग्निसाक्षी का पहला लुक पोस्टर लॉच किया गया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर देसी धुन यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस फिल्म के निर्माता - निर्देशक- राजकुमार आर पांडेय हैं।ट्रेलर में प्रदीप पांडेय चिंटू का जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है।
फिल्म अग्निसाक्षी में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ अक्षरा सिंह ,तनुश्री ,राज सिंह राजपूत, आकाश यादव, विपिन सिंह, ग्लोरी महानता, मनोज द्विवेदी, लाखन भारद्वाज पंडित, उदय श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, के के गोस्वामी, शकीला मजीद, मंटू लाल, सुमित सिंह ,अजीत मंडल, ओम साव, जे नीलम तथा संजय पांडेय कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म अग्निसाक्षी के कैमरामैन देवेंद्र तिवारी, गीत-संगीत राजकुमार आर पांडेय हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और मनोज गुप्ता हैं। एक्शन प्रदीप खड़का है। आर्ट शेरा, प्रोडक्शन हेड महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर आशीष दुबे और प्रोडक्शन मैनेजर मुकेश तिवारी हैं. सहायक निर्देशक अजय सिवान, सोनू सिंह, राजन सोनी हैं।
अभिनेता करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18’ को अपना विजेता मिल गया है।
अभिनेत्री निकिता दत्ता ने मुंबई मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। प्रतिष्ठित मुंबई मैराथन 2025 में हजारों फिटनेस उत्साही जश्न मनाने के लिए एकत्र...
श्रद्धा मिश्रा जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा 2024' की विजेता बन गयी हैं।
भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल और रियलिटी शो को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।
टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। गुरुवार तड़के चार बजे चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया।