रत्नाकर कुमार और अंजना सिंह की फिल्म बड़की भाभी की शूटिंग शुरू

Posted On:- 2024-06-10




मुंबई (वीएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार की आने वाली फिल्म बड़की भाभी की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म बड़की भाभी की शूटिंग वाराणसी के खूबसूरत लोकेशन में की जा रही है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के बैनर से बन रही फिलमची भोजपुरी से प्रस्तुत फिल्म बड़की भाभी एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें अंजना सिंह अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह महिला प्रधान फिल्म है।

इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ माही श्रीवास्तव और शालिनी श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में हैं। अंजना सिंह ने कहा कि, मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 'बड़की भाभी' एक ऐसी कहानी है जो हर दर्शक को अपनी ओर आकर्षित करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और हमारे मेहनत को सराहा जाएगा। रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम भोजपुरी सिनेमा को एक नई उंचाई पर ले जायें। 'बड़की भाभी' की कहानी और इसके किरदार दर्शकों के दिलों को छू लेंगे।

यह फिल्म भी अनोखी और मनोरंजक है। उम्मीद है सबों को फिल्म पसंद आएगी। फिल्म में गीत-संगीत से संवाद तक सभी मजेदार हैं। फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। फिल्म बड़की भाभी के निर्माता-आदित्य पिट्टी, रत्नाकर कुमार और सह-निर्माता निवेदिता कुमार हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। इस फिल्म में अंजना सिंह, माही श्रीवास्तव और शालिनी श्रीवास्तव के साथ सोनाली मिश्रा, नम्रता सिंह, प्रिया राज पुरोहित, काजल त्रिपाठी, विनीत विशाल, संदीप यादव, राघव पांडे, अनुराग सिंह, गोलू तिवारी, रविकांत यादव मुख्य भूमिका में हैं।लेखिका रागिनी पांडे हैं। संगीतकार ओम झा और डीओपी समीर सईद हैं।



Related News
thumb

लक्ष्य खुराना, साहिल उप्पल और बृंदा दहल ने साझा की गणेश चतुर्थी से ...

गणेश चतुर्थी का त्योहार ढेर सारी ख़ुशी, भक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जिसे पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके...


thumb

उर्फी के बाद अब अनन्या को फॉलो करने की बारी

हम सब जानते भी हैं और मानते भी हैं कि हम एक महान देश के नागरिक हैं। और, इस देश में दो देशों के लोग रहते हैं,


thumb

थलापति विजय की फिल्म ने मचाया तहलका

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


thumb

एसएएफएफ में होगा बोमन ईरानी की फिल्म 'द मेहता बॉयज' का प्रीमियर

प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी की निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'द मेहता बॉयज' का विश्व प्रीमियर 15वें वार्षिक शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (सीएसएए...



thumb

राजकुमार राव ने अपकमिंग फिल्म के नाम का किया ऐलान

राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता ने सभी को हैरानी में...