बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी : लक्ष्मी राजवाड़े

Posted On:- 2024-06-11




रायपुर (वीएनएस)। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कहा है कि बाल श्रम अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए अपने थोड़े से स्वार्थ के लिए बच्चों का जीवन दांव पर ना लगाएं। बच्चे समाज और देश का भविष्य होते हैं।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि बाल श्रम, बाल तस्करी के कई मामले आज भी सामने आते रहते हैं। लोग कल-कारखानों सहित अपने घर-दुकानों में भी छोटे-छोटे बच्चों से काम करवाने लगे हैं। इस दौरान बच्चों से दुर्व्यवहार और हिंसा की कई घटनाएं भी प्रकाश में आई हैं। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से ऐसा काम लेना जो उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए असुरक्षित हो, कानूनन अपराध है। सरकार ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करती है, लेकिन इसके लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार के अवैधानिक नियोजन, हिंसा, अपराध और दुर्व्यवहार की घटनाओं के प्रति सजग और सतर्क रहें और इसकी सूचना पुलिस, चाइल्ड लाइन, महिला बाल विकास विभाग या प्रशासन तक पहुंचाएं। बच्चों के प्रति हमारी संवेदनशील सोच ही देश-प्रदेश का भविष्य तय करेगी।



Related News
thumb

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का सरगुजा प्रवास

केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहेंगी। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के ...



thumb

वार्डाें के नागरिकों की उमड़ी भीड़, समस्याओं का मिल रहा समाधान

नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का वार्डाें में लगने शुरू हो गए है। शिविर में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है ...



thumb

इस्पात नगरी में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण के लिए अभियान जारी

मानसून के आगमन के साथ ही शहर में टायफाईड, डेंगू, दस्त और मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।


thumb

बासी खादय पदार्थ बेचने वालो पर निगम ने की जुर्माने की कार्यवाही

लगातार बारिश को देखते हुए समस्या निवारण हेतु नगर निगम भिलाई का अमला निरंतर भ्रमण कर रहा है।