BJP का पोस्टर वॉर : 'प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज'

Posted On:- 2024-10-18




NSUI नेता की गिरफ्तारी पर साधा निशाना, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में दो किसानों को आपस में बातचीत करते हुए दिखाया गया है, जिसमें प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर तंज कसा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "प्रदेश में अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज, काबर की अपराधी मन ऊपर नकेल कसत है विष्णु सरकार।"



इसके साथ ही, भाजपा ने गुरुवार को अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें सूरजपुर हत्याकांड में NSUI नेता चंद्रकांत चौधरी की गिरफ्तारी का जिक्र किया गया। भाजपा ने लिखा, "प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेसियों का हाथ है। कांग्रेसी संरक्षण में पल रहे गुंडे या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधी हों, राज्य में अराजकता फैलाने वालों पर विष्णु का सुदर्शन चलेगा।"

गौरतलब है कि सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने बताया कि इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू और चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य तीन लोग शामिल थे। इस घटना के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

इस राजनीतिक वार-पलटवार के बीच, कांग्रेस और भाजपा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे राज्य की राजनीतिक स्थिति और गरमा गई है।



Related News
thumb

बीजापुर में अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को एसडीएम ने किया सील

बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया।


thumb

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने कौशल विकास पखवाड़े 30 तक

जिले में कौशल विकास योजनाओं के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर तक कौशल विकास पखवाड़े का आयोजन किया जा ...


thumb

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से कावेराम हो रहा आर्थिक रूप से सशक्त

जिले के ग्राम भुरवाल निवासी कावेराम, पिता हिरूराम, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे।


thumb

लच्छू राम को मिला जे पी इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश

जिले के ग्राम वाला, ग्राम पंचायत कोंगे, तहसील कोहकामेटा निवासी लच्छू राम नुरेटी, पिता कटिया राम नुरेटी बालक आश्रम तोके विकासखण्ड ओरछा में कक्षा 5वी...


thumb

सभी ग्राम पंचायतों में होगा सहकारी समिति का गठन

कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न हुई।


thumb

एम्स के डॉक्टर ने मरीज और उसकी पत्नी को पीटा, जांच के आदेश...

एम्स रायपुर (AIIMS) में एक डॉक्टर द्वारा मरीज और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है