दंपती ने की आत्महत्या, तीन साल की मासूम को रोता छोड़ गए पीछे

Posted On:- 2024-06-12




बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर-रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो में एक दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दंपती की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुई थी। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था और वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था। वह पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ अंबिकापुर में ही रहता था। मंगलवार को वह पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव आया। अपने माता-पिता को बच्चे को सौंपकर पति-पत्नी कमरे में चले गए। जहां उन्होंने कमरा बंद कर तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर खा लिया। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश की वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया अब तक इसका पता नहीं चल सका है।



Related News
thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...