स्वस्थ तन-मन के लिए योग की सभी क्रियाओं को जीवन में उतारें : विधायक मरपची

Posted On:- 2024-06-21




अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक-कलेक्टर-एसपी समेत नागरिको ने किया सामूहिक योग

गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को गुरुकुल खेल परिसर जिमनास्टिक हाल गौरेला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिको और अधिकारियों-कर्मचारियों ने  सामूहिक योग किया।

विधायक मरपची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन मन के लिए योग की सभी क्रियाओं को जीवन में उतारें। उन्होनें कहा कि हमारे देश ने पूरे विश्व में योग का प्रचार प्रसार किया है। प्रधानमंत्री श् नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आज पूरे विश्व में योग दिवस मना रहे हैं। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय सामूहिक योग के साथ ही आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों के साइटों, स्कूलों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक योगअभ्यास किया गया।

कार्यक्रम में योग मास्टर अर्चना सामुएल मसीह, ज्ञानेंद्र जायसवाल एवम कपिल करेलिया ने मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए योग से स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न कलाओं-आसनों का योगअभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम एवम ध्यान का प्रदर्शन किया गया। इसका आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र की पूजा अर्चना  के साथ किया गया।

सामूहिक योग कार्यक्रम में नागरिक नीरज जैन, बृजलाल राठौर, कल्लू सिंह राजपूत, बालकृष्ण अग्रवाल, तापस शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, संयुक्त कलेक्टर सह प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती प्रिया गोयल, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर, सीएमएचओ डॉ आई नागेश्वर राव, जिला शिक्षा अधिकारी के पी शास्त्री, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित थे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...