खुदाई के दौरान मिली शेषशायी विष्णु की प्रतिमा

Posted On:- 2024-06-23




मुंबई (वीएनएस) । महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा शहर में शेषशायी विष्णु की एक प्रतिमा मिली है। इस प्रतिमा को देखने के लिए लोग आतुर हो रहे हैं। दरअसल, एएसआई द्वारा की गई खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। 

2.25 मीटर की गहराई पर मिली प्रतिमा

नागपुर सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक अरुण मलिक ने बताया कि लखुजी जाधवराव की छतरी के संरक्षण कार्य के दौरान विशेषज्ञों की एक टीम ने कुछ अलग पत्थर देखे और खुदाई करने का मन बनाया। टीम खुदाई करते हुए मंदिर के आधार तक पहुंची और करीब 2.25 मीटर की गहराई पर जाकर प्रतिमा मिली। 

मलिक ने आगे बताया, 'सभा मंडप के सामने आने के बाद हमने मंदिर की गहराई जांचने का फैसला लिया। इस दौरान हमें देवी लक्ष्मी की प्रतिमा मिली। बाद में शेषशायी विष्णु की एक विशाल प्रतिमा मिली। इसकी लंबाई 1.70 मीटर और ऊंचाई एक मीटर है। प्रतिमा के आधार की चौड़ाई 30 सेंटीमीटर हो सकती है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी है।'

क्लोराइट शिस्ट चट्टान से बनी

क्लोराइट शिस्ट चट्टान से बनी है। ऐसी प्रतिमाएं दक्षिण भारत (होयसल) में बनाई गई थीं। इसमें भगवान विष्णु शेषनाग पर लेटे हुए हैं और देवी लक्ष्मी एक गद्दे पर बैठकर उनके पैर दबा रही हैं। इस प्रतिमा में समुद्रमंथन को दर्शाया गया है और समुद्रमंथन के रत्न जैसे अश्व, ऐरावत भी पैनल पर दिखाई दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि दशावतार, समुद्रमंथन और भगवान विष्णु को जिस तरह लेटे हुए दिखाया गया है, यही इस प्रतिमा की खासियत है। वहीं, आइकनोग्राफी विशेषज्ञ सैली पलांडे-दातार ने कहा कि यह चट्टान शिस्ट पत्थर है, जो स्थानीय रूप से पाए जाने वाले बेसाल्ट चट्टान की तुलना में नरम है। 

पहले भी मिल चुकी है ऐसी प्रतिमा

उन्होंने कहा, 'इस तरह की प्रतिमाएं पहले भी मराठवाड़ा में पाई गई थीं, लेकिन वे बेसाल्ट चट्टान की बनी हुई थीं। दाता दंपती (शेषनाग और समुद्रमंथन के बीच) की प्रतिमा भी इस पैनल पर प्रमुखता से उकेरी गई है, जो इसकी विशेषता है। भविष्य में जब महाराष्ट्र में कला संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, तो यह प्रतिमा इसकी उत्कृष्ट कृतियों में से एक होगी।




Related News
thumb

चीन के शीर्ष अधिकारियों ने भारत, पाकिस्तान के राजदूतों से की मुलाकात

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद चीन के शीर्ष अधिकारियों ने बीजिंग में भारतीय और पाकिस्तानी राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की।


thumb

यूक्रेन ने अमेरिका को दी प्राकृतिक संसाधन समझौते को अंतिम रूप देने ...

यूक्रेन ने अमेरिका को एक आधिकारिक नोट सौंपा, जिसमें द्विपक्षीय प्राकृतिक संसाधन सौदे के लिए अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं के पूरा होने की पुष्टि की गई है...


thumb

अबू धाबी में यूएई, अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने साझेदारी बढ़ाने के लिए ...

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गुरुवार को अबू धाबी में राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ...


thumb

मीर यार बलूच का ऐलान: बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान, स्वतंत्रता की घ...

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मा...


thumb

गाजा में नाकाबंदी के कारण 57 बच्चों की भूख से मौत: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि गाज़ा पट्टी में लगभग पांच लाख लोग भयंकर भूखमरी से जूझ रहे हैं और दो मार्च से शुरू हुई इजरायली नाक...


thumb

ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री अल्बनीज और उनके मंत्रिमंडल ने ली शपथ

ऑस्ट्रेलिया में हुए संघीय चुनाव में लेबर पार्टी दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुयी है और दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और उनके मंत्रि...