29 लाख की ठगी कर अनाज व्यापारी फरार

Posted On:- 2024-06-28




रामानुजगंज (वीएनएस) । रामानुजगंज थाना क्षेत्र में अनाज व्यापारी के द्वारा किसानों और आम लोगों के साथ ठगी करके फरार होने का मामला सामने आया है। रामानुजगंज पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। अनाज व्यापारी राजू राय रामानुजगंज के लरंगसाय चौक पर दुकान लगाकर खरीदी-बिक्री करता था। उसने क्षेत्र में अपनी पैठ जमा ली थी।

राजू ने अपनी पैठ का फायदा उठाकर किसानों से उनका उपज उधार में खरीदा और फिर गुप-चुप तरीके से अपना घर बेचकर यहां से परिवार सहित फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी राजू राय की तलाश कर रही है। इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में सूचना मिलने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। व्यापारी ने लगभग 29 लाख रुपए लेकर फरार हुआ है। अभी जांच जारी है।



Related News
thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...