जिला जेल में कैदी की मौत

Posted On:- 2024-07-05




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस) । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पेंड्रा रोड जेल में कैदी की मौत हो गई। युवक गौरेला के ज्योतिपुर का रहने वाला था। मृतक अशोक सोनकर चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में जिला जेल में पिछले 3 महीने से बंद था। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को अशोक को उल्टी की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाया गया था।

रात में ही इलाज करा कर उसे जेल में वापस ले जाया गया था। गुरुवार की सुबह फिर अशोक को जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर अशोक को बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। लेकन बिलासपुर ले जाने के पहले ही उसकी मौत हो गई।  जिले के एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि अशोक सोनकर की जेल में रात को तबीयत खराब हो गई थी।

आज सुबह जांच के लिए जिला अस्पताल लाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि अभी मृतक अशोक के परिजन उत्तर प्रदेश में है। शुक्रवार को उनके आने के बाद पंचनामा, पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई की जाएगी।

वहीं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में बंद युवक की मौत से जेल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके पहले भी जिला जेल में गुंडागर्दी और मारपीट सहित कैदी के फरार होने के भी मामले सामने आ चुके हैं। उप जेल से जिला जेल बनने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...