भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए का धान गायब

Posted On:- 2024-07-08




रामानुजगंज (वीएनएस) । जिले की समितियों में बोगस धान खरीदी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने पुनः भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए से अधिक के धान खरीदी में की गई अनियमितता के मामले में खरीदी प्रभारी समेत 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक मंडल का नेता भी शामिल है।

पुलिस शेष 7 आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भंवरमाल के धान उपार्जन केंद्र भंवरमाल में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 75409.66 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।

धान के उठाव के दौरान डीएमओ बलरामपुर द्वारा डीओ काटा गया तो समिति में करीब 2300 क्विंटल धान नहीं मिला। इसकी शिकायत कलेक्टर बलरामपुर से की गई। शिकायत पर सहायक आयुक्त कार्यालय, पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा मामले की जांच कराई गई तो केंद्र में 2316 क्विंटल धान एवं 22158 नग बारदाना कम पाया गया। ऐसे में अंकेक्षण अधिकारी बी तिर्की द्वारा समिति में धान खरीदी की जांच की गई।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि समिति में कुल 75409.66 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें से खरीदी प्रभारी राजू गुप्ता व लालजी गुप्ता द्वारा 23331.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई और 23331.60 क्विंटल धान का उठाव किया गया। इसके बाद खरीदी प्रभारी विक्रम गुप्ता आ. संजीवन गुप्ता द्वारा 52078 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें से 49761.92 क्विंटल ही धान का उठाव किया गया और शेष धान समिति में गायब था।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि समिति में फर्जी किसानों का रकबा दर्ज कर बोगस धान की खरीदी की गई और शासन के राशि की हेराफेरी की गई। जांच के दौरान समिति में कुल 2316.08 क्विंटल धान कम मिला जिसकी कीमत 71 लाख 79 हजार 848 रुपए है जबकि 22158 बारदाना भी कम पाया गया जिसकी कीमत 5 लाख 53 हजार 950 रुपए है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

धान खरीदी के दौरान 77 लाख रुपए से अधिक का गबन करने के मामले में पुलिस ने खरीदी केंद्र प्रभारी भंवरमाल निवासी विक्रम गुप्ता आ. संजीवन गुप्ता, सोमारू एक्का आ. बाबूलाल एक्का, धनपुरी निवासी विजय सिंह आ. गंझू सिंह, नगरा निवासी जितेंद्र कुशवाहा आ.रामस्वरूप कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से विक्रम गुप्ता भाजयुमों का नेता है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है जबकि मामले में शेष 7 आरोपियों की तलाश जारी है।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...