बलौदाबाजार (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति चौरड़िया ने कहा कि जिला मुख्यालय में उपभोक्ता आयोग की शुरुआत होने से उपभोक्ता अधिकार प्राप्ति में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उपभोक्ता कानून की जानकारी क़े लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही शीघ्र न्याय देने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश राकेश बिहारी घोरे ने कहा कि जिले में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का कार्यालय खुलना गर्व की बात है। जिले क़े लोग उपभोक्ता विधि क़े बारे में जानेंगे व जागरूक होंगे। इसके साथ ही अधिवक्ताओ के लिए भी अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम को कलेक्टर दीपक सोनी, संरक्षक जिला अभिभाषक़ संघ बी. पी. ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्ट्रार हिमांशु जैन सहित अन्य अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित थे।
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ब...
सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी ...
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खु...
जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...