रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल का शपथ ग्रहण समारोह 16 जुलाई को

Posted On:- 2024-07-16




रायगढ़ (वीएनएस) । सामाजिक सेवा के कार्य में समर्पित शहर के रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सदस्यगण क्लब की परंपरा के अनुरुप हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन करते हैं। वहीं इस बार भी 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत आगामी 16 जुलाई को होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन शाम सात बजे से प्रारंभ होगा।

वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.जी.ई. रोटेरियन अमित जयसवाल जी , विशिष्ट अतिथि एवं शपथ अधिकारी पी.डी.जी. रोटेरियन शशांक रस्तोगी जी, विशेष अतिथि रोटेरियन अस्सिटेंट गवर्नर विनोद अग्रवाल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे ओमप्रकाश मोदी एवं वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया की विशेष उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा।

वहीं शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात् नवीन कार्यकारिणी 2024-25 के नवीन अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया, सचिव रोटेरियन अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटेरियन राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन आशीष अरोरा, सह-सचिव रोटेरियन मयंक केडिया, एवम् क्लब डायरेक्टर्स के रूप में रोटेरियन सुशील रामदास, रोटेरियन डॉ. मनीष बेरीवाल, रोटेरियन विजय अग्रवाल, रोटेरियन ओमप्रकाश मोदी, रोटेरियन अजय जैन, रोटेरियन संतोष अग्रवाल (युग), रोटेरियन पंकज गोयल, रोटेरियन मनीष (गंगौर), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (टायर), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (नवदुर्गा), रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन अमित अग्रवाल, रोटेरियन गौरव अग्रवाल, रोटेरियन हितेश सुनालिया, रोटेरियन मनोज अग्रवाल (पी.डब्लू.डी.), रोटेरियन रितेश अग्रवाल सहित क्लब के 9 नये पदाधिकारीगण शपथ लेंगे।

ज्ञात हो कि अध्यक्ष रोट आशीष महमिया ने अपने कार्यकाल की शुरुआत माँ बंजारी धाम में शेड निमार्ण कर शुरुआत की। इस शेड निमार्ण से दर्शन करने आए भक्तो को धूप एवं बरसात से राहत मिलेगी। अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया ने बताया कि इस वर्ष भी हमारा क्लब शिक्षा, चिकित्सा के साथ सामाजिक कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी मे शुरुआत करते हुए शपथ ग्रहण वाले दिन मुख्य अतिथि के हाथों 5 व्हील चेयर ज़रूरतमंद मरीज़ को दी जाएगी।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...