कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री ने जामुन का तो स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया आम का पौधा

Posted On:- 2024-07-21




मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (वीएनएस)। एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को एमसीबी जिला पहुंचे आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम और लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह भी उपस्थित रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया था। इसी कड़ी में, राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जुलाई 2024 को अटल नगर नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में इस अभियान की शुरुआत की थी।

आज के कार्यक्रम में, कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने जामुन का पौधा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आम का पौधा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने अमरूद का पौधा, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने करंज का पौधा, और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने नीम का पौधा लगाया। इसके अलावा, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने भी नीम का पौधा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कर्म का पौधा, और वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने एवं सतत विकास की दिशा में सभी ने अपने योगदान की प्रतिबद्धता जताई। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित भी करता है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...