महाऋषि वेदव्यास को समर्पित कर मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Posted On:- 2024-07-22




मनेन्द्रगढ़ (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एमसीबी जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “गुरु पूर्णिमा उत्सव“ का आयोजन किया गया। विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा उत्सव में विद्यालयों में वीणा वादिनी माँ सरस्वती वंदना, गुरु वंदना एवं दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया गया। प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने गुरु पूर्णिमा और गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला।

शासकीय कन्या उच्तर माध्यमिक शाला मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि जो गुरु के रास्ते पर चलता है। वह जीवन में सदैव आगे बढ़ता है। गुरु में शिष्य की प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। जो आज गुरु और शिष्यों में दिखाई  नहीं देता है। उन्होंने नें कहा कि गुरु के मार्गदर्शन पर ही आज भारत अग्रसर है। आज हम सब अपने गुरुजनों को शत-शत नमन करते हैं, जिन्होंने हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। स्कूल में उपस्थित बच्चों ने अपने सभी गुरुजनों को पुष्प लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु शब्द में गु का अर्थ अंधकार और रू का अर्थ है प्रकाश है अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला मार्गदर्शक ही सही अर्थों में गुरु है। वह जो अपने शिष्यों का मार्गदर्शन करें और जो उचित हो उसे और शिष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। स्कूली विद्यार्थियों ने प्राचीन काल में प्रचलित “गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति“ पर प्रभाव पर निबंध लेखन में भी भाग लिया एवं गुरुजनों एवं शिक्षकों के सम्मान पर भी निबंध लिखें।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...