कानून सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted On:- 2024-07-24




महिला बाल विकास विभाग

बेमेतरा (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अन्तर्गत कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सी.पी. शर्मा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में महिला केन्द्रित कानून सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में किया गया जहां स्कूल के समस्त बच्चों एवं प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाओं को महिला केन्द्रित कानून सप्ताह के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। श्री व्योम श्रीवास्तव जिला बाल संरक्षण अधिकारी के द्वारा बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण के विषय में विस्तार से कानूनी जानकारी प्रदान की गई साथ ही किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं संशोधित अधिनियम 2021 के बारे में विस्तार से जानकारी दिये तद् पश्चात राजेन्द्र चन्द्रवंशी परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाईन के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिये तथा पास्को एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं संसोधित अधिनियम 2019) के बारे में विस्तार से विधिक जानकारी प्रदान की गई तद् पश्चात बिहान से सुश्री यशोदा साहू संरक्षण अधिकारी ने महिलाओं के संबंध में कानूनी जानकारी दिये तथा सुश्री राखी यादव केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर ने सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिये तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से चेतन साहू एवं कु. स्वाती कुंजाम पीएलवी के द्वारा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों को प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य, समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र उपस्थित थे |



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...